अमर उजाला
Sun, 7 June 2026
शनिवार को दर्शक अधिक संख्या में फिल्में देखने के लिए थिएटर में आते हैं। क्या इस वीकेंड का फायदा ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘बंदर’ जैसी हालिया रिलीज फिल्मों को मिला?
जानिए, शनिवार को ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘बंदर’ ने कितनी कमाई की है।
वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने दूसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
वीकेंड का फायदा उठाने के बजाय ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का कलेक्शन कम ही हो गया है।
फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन के अलावा मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। यह एक रोमांटिक-काॅमेडी ड्रामा फिल्म है।
वरुण धवन की फिल्म के अलावा बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘बंदर’ को भी सिनेमाघरों में अभी दो दिन ही हुए हैं। दूसरे दिन ‘बंदर’ फिल्म ने 95 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि पहले दिन सिर्फ 50 लाख रुपये ही कमाए थे।
‘बंदर’ फिल्म के कलेक्शन में वीकेंड पर मामूली उछाल दिखा है, यह फिल्म अनुराग कश्यप ने निर्देशित की है।
पहले दिन ‘है जवानी तो इश्क होना है’ पर बरसे नोट, फिल्म ‘बंदर’ की धीमी रही शुरुआत