पिता बनने वाले हैं वरुण धवन, पोस्ट साझा कर दी खुशखबरी वरुण धवन बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं वे सोशल मीडिया काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं हाल ही में अभिनेता ने एक पोस्ट साझा कर फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए बताया है कि नताशा और वे माता-पिता बनने जा रहे हैं साथ ही, उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि उन्हें लोगों के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही बेबी जॉन नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं एंटरटेनमेंट डेस्क