अमर उजाला
Sat, 28 March 2026
एक्टर वरुण धवन ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
इसके बाद वह 'मैं तेरा हीरो', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'बदलापुर' और 'बॉर्डर 2' जैसी फिल्मों में नजर आए।
वरुण धवन ने 'बी ए मैन, यार!' से बातचीत में बताया कि उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले, हॉलीवुड में डेब्यू करने का सपना देखा था।
वरुण ने कहा, 'मैंने एक्टिंग की कई क्लासें लीं। असल में, मेरी योजना हॉलीवुड में डेब्यू करने की थी, ताकि मैं अपने पिता को चौंका सकूं।'
उन्होंने आगे कहा 'मैं चाहता था कि या तो स्टीवन स्पीलबर्ग या फिर अनुराग कश्यप मुझे लॉन्च करें। जब करण ने मुझे लॉन्च किया, तो पिता को झटका लगा।'
इसके बाद वरुण धवन ने अपने पिता डेविड धवन के साथ 'कुली नं0 1' और 'जुड़वा 2' जैसी फिल्मों में काम किया।
कैमरे के सामने आने से पहले, वरुण धवन ने करण जौहर के साथ फिल्म 'माई नेम इज खान' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।
वरुण अपनी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के लिए अपने पिता डेविड धवन के साथ काम कर रहे हैं।
शाहरुख-आमिर पर भारी पड़े रणवीर, नौ दिनों में इतना हुआ ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन