अमर उजाला
Sun, 26 January 2025
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला है, जिसमें वो युद्ध टैंक पर तिरंगा लिए खड़े नजर आ रहे हैं
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 आ रही है, जिसमें सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन मुख्य रोल में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग चल रही है
गणतंत्र दिवस के दिन वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें वह बॉर्डर 2 के सेट से युद्ध टैंक पर तिरंगा लिए खड़े हैं
उस पोस्ट के संदेश में वह लिखते हैं कि इस गणतंत्र दिवस पर, आइए अपनी एकता की ताकत का जश्न मनाएं, हैशटैग में जय हिंद के साथ-साथ लिखा- बॉर्डर 2 एक साल में आएगी
इस पोस्ट से पहले भी वरुण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गणतंत्र दिवस पर बच्चों का परेड करते हुए वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ लिखा
इसी स्टेटस पर उन्होंने चर्चित फिल्म ‘बॉर्डर’ फिल्म का 'संदेशे आते हैं' गाना भी लगाकर अपनी देशभक्ति और आने वाली फिल्म को प्रदर्शित किया है
तिरंगा लेकर मां से मिलने अस्पताल पहुंचीं उर्वशी, बोलीं- 'मेरी मां के लिए दुआ करो'