वरुण धवन ने अपने ही अंदाज में की महादेव की स्तुति, साथ दिखे गणेश आचार्य

अमर उजाला

Wed, 26 February 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम-@varundvn

महाशिवरात्रि के मौके पर बॉलीवुड के कई कलाकार महादेव की भक्ति में रंगे नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने सुबह-सुबह पोस्ट किया था। अब वरुण धवन ने भी एक वीडियो पोस्ट किया है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह शिव स्तुति वाले एक गाने पर डांस कर रहे हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

वीडियो शेयर करने के साथ वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कैप्शन भी लिखा है- ‘महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।हर हर महादेव।’


 

Image Credit : इंस्टाग्राम

वरुण धवन के करियर फ्रंट की बात करें तो वह इस साल ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगे। 


 

Image Credit : इंस्टाग्राम@varundvn

कुछ महीनों पहले वरुण धवन की एक फिल्म ‘बेबी जॉन’ रिलीज हुई थी, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं कर सकी। फिल्म की इस परफॉर्मेंस से वरुण धवन भी काफी निराश हुए।  

Image Credit : इंस्टाग्राम@varundvn

कृति से हुई ऐसी कौन सी गलती? मांगनी पड़ी शाहिद कपूर से माफी

सोशल मीडिया
Read Now