अमर उजाला
Sat, 6 June 2026
शुक्रवार को सिनेमाघरों में फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘बंदर’ रिलीज हुईं।
इन बॉलीवुड फिल्मों ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की है? जानिए।
वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये कमाए हैं।
फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को वरुण के पिता और निर्देशक डेविड धवन ने निर्देशित किया है। यह उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म है। फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं।
बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘बंदर’ को अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया है। इस फिल्म ने पहले दिन बहुत धमाकेदार प्रदर्शन नहीं किया है।
फिल्म ‘बंदर’ ने पहले दिन सिर्फ 50 लाख रुपये ही कमाए हैं। फिल्म में बॉबी देओल के अभिनय की जरूर चर्चा हो रही है।
इन बॉलीवुड फिल्मों के अलावा एक्टर रामचरण की तेलुगु फिल्म ‘पेद्दी’ भी हिंदी में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने दूसरे दिन 26.90 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने के करीब पहुंच चुकी है।
दुल्हन बनीं जरीन खान! तस्वीरें शेयर कर लिखा 'रानी जैसा महसूस हुआ'