भारतीय शास्त्रीय संगीत को वसुंधरा ताई ने दिलाई पहचान
अमर उजाला
Sat, 29 July 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
वसुंधरा कोमकली एक भारतीय शास्त्रीय संगीतकार थीं, उनका जन्म 23 मई 1931 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था
Image Credit : सोशल मीडिया
मुंबई में प्रो. बीआर देवधर व पं. कुमार गंधर्व के मार्गदर्शन में उन्होंने संगीत शिक्षा प्राप्त की, उन्हें 'वसुंधरा ताई' के नाम से भी जाना जाता था, वह बहुत ही सुघड़ गायिका थी
Image Credit : सोशल मीडिया
साल 1963 में पं. कुमार गंधर्व के साथ वसुंधरा शादी के बंधन में बंध गई थीं, प्रसिद्ध गायिका कलापिनी कोमकली उनकी बेटी हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
वसुंधरा ताई ने गायकी के साथ ही लोकगीत व भजनों को भी उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में पिरोया
Image Credit : सोशल मीडिया
साल 2009 में उन्हें 'संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था, इसके अलावा उन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत में उनके योगदान के लिए 2006 में 'पद्मश्री' से नवाजा गया
Image Credit : सोशल मीडिया
वसुंधरा का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन 29 जुलाई 2015 को मध्य प्रदेश के देवास में हुआ था
Image Credit : सोशल मीडिया
अपने दोस्त का प्रपोजल लेकर सोनम के पास पहुंचे थे आनंद