अमर उजाला
Fri, 7 March 2025
बहुप्रतीक्षित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नादानियां' शुक्रवार, 7 मार्च 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई।
फिल्म के जरिए सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने डेब्यू किया है। फिल्म में खुशी कपूर भी हैं।
फिल्म की रिलीज पर अब खुशी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना ने अपना प्यार लुटाया है।
इससे पहले वेदांग फिल्म की स्क्रीनिंग में भी पहुंचे थे, जहां वह खुशी के साथ बैठे नजर आए थे।
वहीं, अब वेदांग ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक खास पोस्ट शेयर की। उन्होंने फिल्म की एक क्लिप शेयर की।
पोस्ट के साथ वेदांग ने पॉपकॉर्न, क्लैपरबोर्ड और लाल दिल वाले इमोजी साझा कर अपना प्यार जताया।
दोस्ती की खातिर मुफ्त में फिल्में कर चुके हैं ये साउथ सितारे