'बालिका वधू' की 'सुगना' ने सबके दिलों पर किया राज टीवी शो 'बालिका वधू' में सुगणा का रोल प्ले कर चुकीं एक्ट्रेस विभा आनंद आज अपना जन्मदिन मना रही हैं विभा आनंद का जन्म 8 सितंबर 1995 को देहरादून, उत्तराखंड में हुआ था वीभा आनंद ने पंद्रह साल की छोटी उम्र में ही अभिनय की दुनिया में अपना सफर शुरू कर दिया था विभा ने अपनी पहचान टीवी सीरियल्स से ही बनाई है वीभा ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत 2008 में कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'बालिका वधू' से की थी इसके बाद विभा को स्टार प्लस की पौराणिक टीवी श्रृंखला महाभारत में शाहीर शेख के साथ सुभद्रा की भूमिका के लिए लोकप्रियता हासिल हुई विभा डेली सोप के साथ बॉलीवुड में भी किस्मत आजमा चुकी हैं वर्ष 2010 में आई फिल्म 'इसी लाइफ में' विभा ने सपोर्टिंग रोल प्ले किया था मनोरंजन