अब निर्देशन की दुनिया में कदम रखेंगे वीर दास वीर दास बॉलीवुड के जबर्दस्त एक्टर और एक स्टैंडअप कॉमेडियन हैं अपने अभिनय का जलवा दिखाने के बाद अब वीर निर्देशन की दुनिया में किस्मत आजमाने की तैयारी में हैं वीर एक हॉरर फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं, जो 2024 में शुरू होगी, इसकी जानकारी खुद वीर ने दी है वीर का कहना है, 'एक कॉमेडी डायरेक्टर अच्छा हॉरर निर्देशक भी हो सकता है' बता दें कि वीर दास ने अपने करियर की शुरआत साल 2007 में 'नमस्ते लंदन' से की थी हाल ही में एक्टर को 'वीर दास: लैंडिग' के लिए एमी अवॉर्ड मिला, कई फिल्में और स्टैंडअप कॉमेडी के बाद 2020 में वीर ने फिल्म 'हसमुख' में लेखन भी किया --