'जनक' के किरदार से मूलराज राजदा को मिली थी ख्याति सिनेमा की दुनिया में कई ऐसे दिग्गज हुए हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपने अभिनय से बल्कि अन्य प्रतिभाओं से भी अपना लोहा मनवाया है इन्हीं में से एक नाम मूलराज राजदा का है, जिन्होंने शानदार अभिनय से तो लोगों के दिलों को जीता मूलराज राजदा का जन्म 13 नवंबर 1931 को हुआ था और 23 सितंबर 2012 को उनका निधन हो गया था मूलराज राजदा ने हिंदी के साथ ही लंबे समय तक गुजराती फिल्मों, टेलीविजन शो के साथ ही थिएटर में भी काम किया था उन्हें गुजराती सिनेमा के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक माना जाता है मूलराज राजदा ने 50 से ज्यादा फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनेता, लेखक और निर्देशक के रूप में योगदान दिया उन्हें रामानंद सागर की रामायण में माता सीता के पिता महाराजा जनक का किरदार से काफी ख्याति प्राप्त हुई थी। मनोरंजन