कोलकाता में विक्की को देख स्टूडेंट्स का जोश हुआ हाई फिल्म सैम बहादुर विक्की कौशल के अपकमिंग प्रोजोक्ट्स में से एक है फिल्म की रिलीज को ज्यादा दिनों का वक्त नहीं बचा है और मेकर्स ने मूवी का जोरदार प्रमोशन शुरू कर दिया है हाल ही में विक्की फिल्म को प्रमोट करने कोलकाता पहुंचे जहां उन्हें अपनी बीच देख भीड़ बेकाबू हो गई यहां विक्की को देख फैंस क्रेजी हो गए और उनका जोरदार अंदाज में स्वैग से स्वागत किया विक्की प्रमोशन के लिए भवानीपुर कॉलेज गए जहां बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स का क्राउड मौजूद था विक्की को अपने बीच देख फैंस की खुशी मानो सातवें आसमान पर पहुंच गई विक्की को देख स्टूडेंट का जोश हाई था, जिसे उन्होंने जरा भी कम नहीं होने दिया मनोरंजन