प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ? पति विक्की कौशल ने चुप्पी तोड़ बताया सच विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म 'बैड न्यूज' को लेकर सुर्खियों में हैं फिल्म में तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं फिल्म का प्रमोशन जोरो-शोरों से जारी है, इसी बीच विक्की ने अपने नए बयान से सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है दरअसल बीते कुछ समय से विक्की की पत्नी कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उठ रही हैं इसी पर चुप्पी तोड़ते हुए विक्की ने कहा, 'अभी के लिए आप बैड न्यूज का मजा ले लो, जो हम ला रहे हैं' अभिनेता ने जोड़ा, 'जब अच्छी खबर का समय आएगा, तो हम वह खबर देने से भी पीछे नहीं हटेंगे' सीटिए