संभाजी महाराज की पुण्यतिथि पर विक्की कौशल ने 'छावा' बन दी श्रद्धांजलि

अमर उजाला

Tue, 11 March 2025

Image Credit : यूट्यूब

विक्की कौशल को 'छावा' में उनके अभिनय के लिए समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों से भी सराहना मिली
 

Image Credit : इंस्टाग्राम- @vickykaushal09

फिल्म मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिसमें उनके शौर्य और बलिदान की कहानी दिखाई गई
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

आज छत्रपति संभाजी महाराज की पुण्यतिथि है और इस अवसर पर विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर महान योद्धा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
 

Image Credit : सोशल मीडिया

विक्की ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखा, जिसके साथ उन्होंने 'छावा' से संभाजी के रूप में अपनी एक तस्वीर भी साझा की
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

विक्की कौशल ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 11 मार्च 1689—शंभु राजे बलिदान दिवस
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

आज छत्रपति संभाजी महाराज की पुण्यतिथि पर मैं उस योद्धा को नमन करता हूं, जिसने आत्मसमर्पण के बजाय मृत्यु को चुना
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

वह अकल्पनीय यातनाओं के सामने डटे रहे और जो अपने विश्वासों के लिए जिए और मरे
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

कुछ भूमिकाएं हमेशा आपके साथ रहती हैं और छावा में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाना उनमें से एक है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

उनकी कहानी सिर्फ इतिहास नहीं है, यह साहस, बलिदान और एक अमर भावना है, जो आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करती है
 

Image Credit :

विक्की कौशल ने अंत में लिखा- जिंदा रहें, जय भवानी, जय शिवाजी, जय संभाजी

Image Credit : इंस्टाग्राम

रश्मिका ने दिखाई 'थामा' के सेट की झलक, साझा की नाइट शूटिंग की तस्वीरें

इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
Read Now