अमर उजाला
Sun, 10 December 2023
विद्युत जामवाल आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं, अभिनेता का जन्म 10 दिसंबर 1980 को जम्मू में हुआ था
विद्युत का जन्म एक आर्मी परिवार में हुआ, उनके पिता सेना में थे, इस वजह से अभिनेता ने कई शहरों में शिक्षा हासिल की
विद्युत ने महज तीन साल की उम्र में केरल के पलक्कड़ आश्रम में उन्होंने कलारिपयट्टू सीखना शुरू किया था, जिसका संचालन उनकी मां करती थीं
विद्युत ने मार्शल आर्ट में भी महारत हासिल की, विद्युत अब तक 25 से ज्यादा देशों में लाइव एक्शन शो से लोगों को अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं
विद्युत ने 2012 में 'शक्ति' से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा, फिर 'फोर्स' से बॉलीवुड में एंट्री की, जिसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला
विद्युत ने कई एक्शन फिल्मों 'बुलेट राजा', 'कमांडो', 'कमांडो 2', 'जंगली', 'बादशाहो', 'कमांडो 3', 'खुदा हाफिज' में काम किया
दिल टूटने के बाद डिप्रेशन में रही थीं ये टीवी हसीनाएं