घोड़ी चढ़ने वाले हैं विजय देवरकोंडा! खुद कुबूल की शादी की बात विजय देवरकोंडा इन दिनों फिल्म 'खुशी' को लेकर चर्चा में हैं, जो एक सितंबर को रिलीज होगी विजय फिलहाल इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं, हाल ही में वह एक रियलिटी शो में गए, जहां उन्होंने अपनी शादी को लेकर बात की विजय देवरकोंडा ने शादी पर बात करते हुए कहा कि वह जल्दी शादी रचाएंगे एक्टर ने कहा कि उनके पेरेंट्स उन पर शादी का दबाव डाल रहे हैं, लेकिन शादी को लेकर उनकी कुछ शर्ते हैं विजय ने कहा कि उनकी मां उनसे पोते-पोती के लिए कहती हैं, लेकिन वह खुद लगातार शादी को टाल रहे हैं बात करें एक्टर की फिल्म खुशी की तो इसमें वह सामंथा रुथ प्रभु के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे --