कन्नड़ इंडस्ट्री के 'सूर्य' हैं विजय विजय सूर्या कन्नड़ टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने नाम हैं कन्नड़ ईटीवी पर टेलीविजन शो अग्निसाक्षी में सिद्धार्थ के रोल से विजय सूर्या को फेम मिला विजय का जन्म और पालन-पोषण बेंगलुरु में हुआ, उनके पिता नागराज दुबई में रहते हैं और उनकी मां ललितांबा उनके साथ बेंगलुरु में रहती हैं विजय ने बेंगलुरु के क्राइस्ट कॉलेज से पढ़ाई के बाद सुभाष घई के व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल फिल्म एक्टिंग स्कूल में एडमिशन लिया विजय ने एक्टिंग करियर की शुरुआत शॉर्ट फिल्मों से की, उन्होंने आरती कदव की शॉर्ट फिल्म 'उस पार' में जैकी श्रॉफ के साथ काम किया विजय, हेमंत हेगड़े की सस्पेंस थ्रिलर 'मैटोमे शाह' में जयराम कार्तिक और संयुक्ता हॉर्नड के साथ लीड रोल में हैं मनोरंजन