अकेले-अकेले आए हो? विजय को देख पैपराजी ने पूछा सवाल इन दिनों बी-टाउन में विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के अफेयर की चर्चा है हालांकि, अभी तक इन दोनों ने अपने कथित अफेयर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है कई बार दोनों सितारों को साथ में स्पॉट किया गया है, एक बार फिर दोनों साथ नजर आए तमन्ना और विजय वर्मा को हाल ही में एयरपोर्ट पर साथ देखा गया पहले विजय ने एंट्री ली, जिस पर पैपराजी ने उनसे पूछा कि 'आप अकेले-अकेले आए हैं, साथ में भी तो कोई था'? उनका इशारा तमन्ना के बारे में था इस पर विजय ने भी मजाक का मौका नहीं छोड़ा और पैपराजी से कहा, 'तुम डिटेक्टिव बन गए' --