अमर उजाला
Sun, 13 April 2025
सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की नेटफ्लिक्स थ्रिलर 'ज्वेल थीफ- द हीस्ट बिगिन्स' का पहला गाना हाल ही में रिलीज हुआ है
जयदीप अहलावत के डांस मूव्स की बदौलत गाना 'जादू' जल्द ही चर्चा का विषय बन गया
फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा है कि गंभीर भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता इतनी सहजता से डांस कर सकते हैं
अब इस लिस्ट में विजय वर्मा भी शामिल हो गए हैं, उन्होंने भी जयदीप के इस रूप पर हैरानी जताते हुए प्यार बरसाया है
विजय अभिनेता जयदीप को उनके FTII (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) के दिनों से जानते हैं
उन्होंने अपने दोस्त की हौसला अफजाई की और कहा कि उनके डांस मूव्स उन्हें FTII फ्रेशर पार्टी की याद दिला रहे हैं
विजय ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ज्वेल थीफ के गाने 'जादू' में जयदीप के किलर डांस मूव्स का एक स्निपेट शेयर किया है
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- यार अहलावत FTII फ्रेशर पार्टी के बाद अब देखे ये मूव्स, अहला सबसे पहला
'ग्राउंड जीरो' के 'सो लेने दे' गाने का मोशन पोस्टर जारी