मराठी-हिंदी फिल्मों में खूब चला विनय के अभिनय का जादू आज एक्टर विनय आप्टे की बर्थ एनिवर्सरी है विनय आप्टे ने टेलिविजन और फिल्मों दोनों जगह अपने अभिनय का लोहा मनवाया उन्होंने अपने लगभग 40 साल के करियर में कई मराठी फिल्मों और टीवी शो में काम किया विनय ने 'चांदनी बार', 'एक चालीस की लास्ट लोकल', 'इट्स ब्रेकिंग न्यूज', 'सत्याग्रह' और 'राजनीति' जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनय के अलावा विनय आप्टे एक प्रोडक्शन हाउस से भी जुड़े थे 7 दिसंबर 2013 को विनय आप्टे इस दुनिया को अलविदा कह गए --------