क्या आपने सुने अंजलि अरोड़ा के ये गाने? अंजलि का सबसे मशहूर गाना रहा है मोहब्बत। 2021 में रिलीज हुआ यह गाना दो सप्ताह तक टॉप 40 गानों में शुमार रहा। ‘मोहब्बत’ गाने को यूट्यूब पर अब तक 16 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने को 340K से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। ‘सजना है मुझे’ को यूट्यूब पर नौ मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यह गाना दो लाख से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है। ‘सैयां दिल में आना रे’ भी यूट्यूब पर काफी पसंद किए जाने वाले गानों में से एक है। 21 मिलियन व्यूज के साथ यह अंजलि के हिट गानों में से एक है। अंजलि का गाना ‘टेंपररी प्यार’ को यूट्यूब पर 399 मिलियन व्यूज मिले हैं। यह गाना भी हर किसी के दिल में उमंगें जगाने के लिए काफी है। अंजलि का एक और गाना 'आशिक पुराना' भी काफी पसंद किया जाता है। इस गाने को अब तक 105 मिलियन बार देखा जा चुका है। मनोरंजन