मॉडल से लेकर स्टार बनने तक, टीवी की दुनिया में ऐसी रही विशाल की जर्नी बिग बॉस 13 और खतरों के खिलाड़ी सीजन-11 का हिस्सा रहे विशाल आदित्य सिंह आज 25 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं विशाल आदित्य सिंह ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी विशाल ने साल 2011 में सीरियल 'चंद्रगुप्त मौर्य' से टेलीविजन इंडस्ट्री में डेब्यू किया था साल 2015 में विशाल ने टीवी धारावाहिक ‘बेगूसराय’ में काम किया और इस धारावाहिक में उन्होंने ‘लखन ठाकुर’ की भूमिका निभाई थी इसके बाद विशाल को साल 2018 में टीवी सीरियल “कुल्फी कुमार बाजेवाला” में सिंगर तेवर सिंह के रूप में देखा गया था विशाल के इश्क के चर्चे भी रहे हैं, उन्होंने टीवी एक्ट्रेस मधुरिमा तुली को डेट किया था मनोरंजन