विवान ने छोटे पर्दे से सफर शुरू कर खींची बड़ी लकीर मशहूर बॉलीवुड अभिनेता विवान भटेना का आज जन्मदिन है विवान ने छोटे पर्दे से अपनी अभिनय यात्रा शुरू की थी, उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है विवान ने 2001 में मिस्टर इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता, 2016 में वह फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7 में एक प्रतियोगी थे विवान 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'वैदेही' और 'मायका' जैसे टीवी शो में काम कर चुके हैं विवान ने 'दंगल', 'जुड़वां 2', 'हेट स्टोरी 4', ‘सूर्यवंशी’ और 'चक दे! इंडिया' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का कमाल दिखाया है वेब सीरीज 'रामयुग' में विवान हनुमान का किरदार निभा चुके हैं --