विवान शाह और शाहिद कपूर का रिश्ता क्या कहलाता है बॉलीवुड एक्टर विवान शाह का जन्म 11 जनवरी 1990 को मुंबई में हुआ था, अभिनेता आज 32 साल के हो गए हैं विवान बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक के बेटे हैं विवान तीन भाई बहनों में सबसे छोटे हैं विवान शाह अभिनेता शाहिद कपूर के सौतेले मौसेरे भाई हैं, मां रत्ना पाठक और शाहिद की सौतेली मां सुप्रिया पाठक दोनों बहनें हैं विवान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म सात खून माफ से की थी, इस फिल्म में उन्होंने 45 साल के व्यक्ति का किरदार निभाया था विवान को बॉलीवुड में लाने का श्रेय निर्देशक विशाल भारद्वाज को जाता है, उन्होंने ही विवान को फिल्म सात खून माफ के लिए चुना था जिसके बाद विवान ने तीन साल का ब्रेक लिया और फिर फराह खान की हैप्पी न्यू ईयर (2014) में नजर आए फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में रोहन के किरदार के लिए 100 लोगों ने ऑडिशन दिया था जिसमें से विवान को चुना गया विवान ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में अभिनय किया है, जिसमें से डिस्को वैली, बॉम्बे वेलवेट, लाली की शादी में लड्डू दीवाना, कबाड़ द कॉइन शामिल हैं Vivan Shah Birthday