BO पर जारी सनी देओल का गदर, 100 करोड़ की ओर बढ़ी OMG2 सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है फिल्म ने 6वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 34.50 करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की टोटल कमाई 263.48 करोड़ रुपए हो गई है अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' की कमाई में भारी उछाल देखने को मिला है इस फिल्म ने 6वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 80 करोड़ रुपए हो गई है वहीं, जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर 7वें दिन 15 करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की टोटल कमाई 225.56 करोड़ रुपए हो गई है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने 19वें दिन 3.54 करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 137.02 करोड़ का कलेक्शन किया है ..