अमर उजाला
Sun, 24 August 2025
वीकएंड पर आप नई सीरीज, फिल्में देखने का प्लान अक्सर ही बनाते हैं। लेकिन वीकएंड पर ऐसी फिल्में भी देख सकते हैं, जिनसे मोटिवेशन मिले, जिंदगी के लिए कुछ सबक मिलें।
हम आपको ऐसे ही कुछ हिंदी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो जिंदगी को लेकर अलग नजरिया आपको देती हैं, साथ ही आपको मोटिवेट भी करती हैं।
राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की चर्चित फिल्म ‘आनंद(1971)’ मरने से पहले जिंदगी को भरपूर जीने का सबक लिए हैं। इस फिल्म के गीत भी जिंदगी की अहमियत बताते हैं।
लक्ष्य (2004) फिल्म में जब ऋतिक रोशन के किरदार को अपनी जिंदगी में सही दिशा मिलती है, तो वह एक सार्थक जीवन जीता है। देश के लिए अपना जीवन समर्पित करता है। यही मैसेज विक्रांत मैसी स्टारर ‘12वीें फेल’ भी देती है।
फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ में एक गृहिणी कैसे खुद से प्यार करना सीखती है, परिवार के बीच अपने सम्मान को हासिल करती है, इसी कहानी को कहा गया है। यह फिल्म जिंदगी को सबक देती है कि अपनी अहमियत समझना भी जरूरी है।
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘मैरी कॉम’ मां बनने के बाद करियर को आगे बढ़ाने का संघर्ष दिखाती है। फैमिली सपोर्ट की बात करती है।
‘दंगल’ फिल्म में आमिर खान का किरदार यह अहसास करता है कि बेटा और बेटी बराबर हैं, दोनों की उपलब्धि एक जैसी है। यह फिल्म दिल को छू लेने वाली है।
ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर स्टारर फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा ’दोस्ती की अहमियत, जिंदगी को भरपूर जीने की बात करती है।
आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘लव यू जिंदगी’ अपनी खुशियों का ख्याल रखने, अपनी जिंदगी से प्यार करने का गहरा सबक देती है। आप चाहें तो वीकएंड पर इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं।
30वें दिन भी 'महावतार नरसिम्हा' का दम कायम, जानिए कलेक्शन