जब नशे में धर्मेंद्र ने पकड़ लिया था पिता का गिरहबान

अमर उजाला

Thu, 29 June 2023

Image Credit : सोशल मीडिया
अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार पर्सनालिटी के लिए पहचाने जाने वाले धर्मेंद्र को उनके शराब से जुड़े किस्सों के लिए भी जाना जाता है
 
Image Credit : सोशल मीडिया
ऐसा कहा जाता है कि एक बार धर्मेंद्र ने नशे में कुछ ऐसा कर दिया था कि उसका पछतावा उनको आज तक है
 
Image Credit : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने खुद बताया था कि उन्होंने अपने नौकर को कह रखा था कि वह जब भी देर से आएं वो चुपचाप दरवाजा खोल दे
 

Image Credit : सोशल मीडिया

एक रात वह देर से घर पहुंचे, लेकिन नौकर ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला, इसके बाद धर्मेंद्र को बहुत गुस्सा आया
 

Image Credit : सोशल मीडिया
काफी इंतजार के बाद जब दरवाजा खुला तो वहां अंधेरा था, धर्मेंद्र ने गुस्से में दरवाजा खोलने वाले शख्स को नौकर समझ कर उसका कॉलर पकड़ लिया और भला बुरा कहा
 
Image Credit : सोशल मीडिया

इस पर शख्स ने जोर से धर्मेंद्र का हाथ झटका और उनकी मां के कमरे की ओर ले गए
 

Image Credit : सोशल मीडिया

जब धर्मेंद्र ने देखा कि ये तो उनके पिता है तो वह काफी शर्मिंदा हुए और माफी मांगी
 

Image Credit : सोशल मीडिया

'हवा हवाई' की प्रज्ञा यादव कपूर याद हैं?

सोशल मीडिया
Read Now