जब राहुल रॉय के लिए करीना ने फाड़ डाला सलमान का पोस्टर करीना कपूर और सलमान खान एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं रियल लाइफ में भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि एक बार करीना ने राहुल रॉय के लिए सलमान खान का पोस्टर फाड़ डाला था इस बात का खुलासा करिश्मा कपूर ने किया था उन्होंने बताया था कि मैंने प्यार किया के बाद करीना के बाथरूम में सलमान का पोस्टर लगा था, लेकिन जैसे ही राहुल रॉय की आशिकी आई तो करीना ने इसे बदल दिया करिश्मा ने बताया कि करीना ने न सिर्फ सलमान का पोस्टर हटा दिया, बल्कि उसे फाड़ भी दिया था एंटरटेनमेंट डेस्क