जब अभिषेक को समझाने से डरे SRK, बोले- इनके बाप नहीं...

अमर उजाला

Thu, 13 April 2023

Image Credit : social media

सोशल मीडिया पर केबीसी के सेट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बिग बी के साथ शाहरुख खान हॉट सीट पर बैठे दिखे

Image Credit : सोशल मीडिया

इस वीडियो में शाहरुख खान अमिताभ बच्चन के सामने जूनियर बच्चन को लेकर बातचीत करते नजर आए

Image Credit : social media

हॉट सीट पर बैठे शाहरुख की बात सुनकर अमिताभ जोर-जोर से हंसने लगते हैं

Image Credit : social media
शाहरुख कहते हैं, 'फराह कभी किसी की शिकायत नहीं करती, क्योंकि वह खुद काफी तंदुरुस्त है, लेकिन एक बार इसने अभिषेक और विवान की काफी शिकायत की' 
Image Credit : सोशल मीडिया

शाहरुख ने बताया, 'तो सर, मैं कमर कसकर अभिषेक और विवान के पास पहुंच गया'

Image Credit : social media

एसआरके बोले, 'फिर मैंने सोचा अभिषेक के पिता बिग बी हैं। अगर इनके बाप इनको नहीं सिखा सके तो मैं क्या सिखाऊंगा।'

Image Credit : social media
यह सुनते ही अमिताभ की हंसी नहीं रुकी और वहां मौजूद सभी लोग भी हंसने लगे
Image Credit : सोशल मीडिया

बता दें, यह वीडियो ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के प्रमोशन के दौरान का है, जिसमें फराह खान, अभिषेक बच्चन और विवान शाह भी शामिल हुए थे

Image Credit : social media

अपनी ही रीमेक फिल्मों में काम कर चुके ये सितारे

Social media
Read Now