80 के दशक का यह सुपरस्टार है लापता, लगातार ढूंढ रहे परिजन

अमर उजाला

Fri, 11 August 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

राज किरण 80 के दशक में बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर्स में शामिल थे और आज की जनरेशन के लोग उनका नाम तक नहीं जानते हैं 

Image Credit : सोशल मीडिया

बताया जाता है कि राज किरण का जन्म 1949 में हुआ था और 1975 में बीआर इशारा की फिल्म 'कागज की नाव' से उनका फिल्मों में डेब्यू हुआ था, इस फिल्म में उनकी हीरोइन सारिका थीं 

Image Credit : सोशल मीडिया
राज किरण का करियर 80 के दशक में तब बुलंदियों पर था, जब उनकी 8 फिल्में बैक टू बैक हिट साबित हुईं, इनमें 'कर्ज' और 'बसेरा' जैसी फिल्में शामिल हैं 
Image Credit : सोशल मीडिया

राज किरण को फिल्म 'कर्ज' के लिए आज भी जाना जाता है, उन्होंने इस फिल्म में रवि वर्मा का रोल निभाया था, जिसका कत्ल उसकी पत्नी ही करवा देती है और फिर उसका पुनर्जन्म होता है  

Image Credit : सोशल मीडिया

90 के दशक में जब बॉलीवुड में नए रोमेंटिक हीरो आए तो राज किरण का जैसे बुरा दौर शुरू हो गया, फिल्में मिलनी बंद हुईं तो उन्होंने टीवी की और रुख कर लिया 

Image Credit : सोशल मीडिया

राज किरण ने शेखर सुमन के शो 'रिपोर्टर' से टीवी डेब्यू किया, फिर वे कुछ सीरियल्स और दो लो बजट होर्रर फिल्मों में दिखाई दिए, लेकिन 90 के दशक के अंत में उनका करियर लगभग खत्म हो गया 

Image Credit : सोशल मीडिया

राज किरण का करियर खत्म हुआ तो वे डिप्रेशन में चले गए 2000 के दशक में वे मुंबई के बायकुला मेंटल अस्पताल में भर्ती रहे और फिर गायब हो गए  

Image Credit : सोशल मीडिया

वर्षों बाद राज की दोस्त दीप्ति नवल ने दावा किया कि उन्होंने सुना है कि वे न्यूयॉर्क में कैब चलाते हैं, 2011 में ऋषि कपूर ने उनके एटलांटा के मेंटल असाइलम में भर्ती होने का दावा किया 

Image Credit : सोशल मीडिया

बता दें कि दीप्ति नवल और ऋषि कपूर के दावे का खंडन राज किरण की बेटी ने किया था, उन्होंने कहा था कि परिवार अब भी उनकी तलाश में हैं, राज किरण अब कहां है, यह कोई भी नहीं जनता 

Image Credit : सोशल मीडिया

इशिता-वत्सल ने गुजराती रीति-रिवाज से किया बेटे का नामकरण

सोशल मीडिया
Read Now