अमर उजाला
Mon, 13 October 2025
‘केबीसी 17’ यानी केबीसी जूनियर में इशित भट्ट नाम एक बच्चा बतौर प्रतियोगी शामिल हुआ।
इशित भट्ट ने शो में जिस तरह से अमिताभ बच्चन से बात की, उसे सोशल मीडिया यूजर्स ने बदतमीजी माना और उसे ट्रोल किया।
इशित ने शो में अमिताभ से कहा, ‘मेरे को नियम समझाने मत बैठना, मुझे पता है।’ इसके अलावा बहुत खराब लहजे में कहा, ‘अरे, आंसर लॉक करो ना।
इशित की बदतमीजी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स और अमिताभ के फैंस सवाल उठा रहे हैं। कई लोगों ने इशित की परवरिश, माता-पिता को इस बात का दोषी माना है।
सोशल मीडिया पर इशित के व्यवहार को लेकर बहस छिड़ चुकी है। लोग विनम्रता, परवरिश जैसे बातों पर चर्चा कर रहे हैं।
इशित भट्ट की जहां तक बात है तो वह गुजरात के गांधीनगर का रहने वाले हैं।
‘केबीसी 17’ में अपने खराब व्यवहार के कारण चर्चा में आए इशित पांचवीं कक्षा के छात्र हैं।
रविवार को ‘सनी संस्कारी…’ की बढ़ी कमाई, जानिए 11वें दिन का कलेक्शन