'बिग बॉस 18' का हिस्सा क्यों नहीं बनीं निया शर्मा, चैनल पर मढ़ा आरोप? टेलीविजन अभिनेत्री निया शर्मा ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' के फिनाले में पुष्टि की थी कि वह 'बिग बॉस 18' का हिस्सा होंगी हालांकि, उन्होंने 6 अक्तूबर को घोषणा की कि वह 'बिग बॉस 18' में भाग नहीं लेंगी निया शर्मा के इस एलान के बाद उन्हें जबर्दस्त ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा वहीं, अब निया ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'ये कलर्स ने किया है, मुझे आखिरी समय पर बताया गया था' निया ने आगे जोड़ा, 'सबकुछ कलर्स टीम की तरफ से किया गया, ये उनकी रणनीति थी और सबकुछ उनके ऊपर था' अभिनेत्री ने आखिरी में कहा, 'मैं उनके साथ काम करती हूं और अगर वो मेरे नाम पर कुछ करते हैं तो ये पूरी तरह सही है' सीटिए