सोशल मीडिया पर क्यों नहीं जुनैद खान? अभिनेता ने बताई वजह आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने 'महाराज' के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की है फिल्म में जुनैद के अभिनय को समीक्षकों समेत दर्शकों ने भी खूब सराहा है जानकारी हो कि जुनैद खान किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं है इसका खुलासा करते हुए जुनैद ने कहा, 'मैंने सोशल मीडिया पर न आने का फैसला सोच समझकर नहीं किया था, बस ऐसे ही हो गया वो' जुनैद ने जोड़ा, 'लोगों को नहीं पता था कि मैं कैसा दिखता हूं, क्योंकि मैंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल कभी नहीं किया' अभिनेता ने आखिरी में कहा, 'भले ही यह एक चलन बन गया हो, लेकिन मैं सोशल मीडिया पर नहीं आया' सीटिए