अमर उजाला
Sat, 10 May 2025
इन दिनों राजकुमार राव अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को लेकर चर्चा में हैं।
इस फिल्म की कहानी शादी पर आधारित है। राजकुमार राव ने इस फिल्म में ऐसे शख्स का रोल किया है, जिसकी हल्दी होती है और शादी का दिन कभी आता नहीं है।
फिल्म की कहानी में टाइम लूप में हल्दी सेरेमनी वाला दिन चलता रहता है। ऐसे में राजकुमार राव का किरदार किस तरह से सब ठीक करता है, यही फिल्म की स्टोरी लाइन है।
हाल ही में राजकुमार राव ने अपनी शादी से जुड़ी बातें आईएएनएस से साझा कीं। राजकुमार राव कहते हैं कि उन्होंने अपनी शादी से पहले हल्दी और संगीत सेरेमनी नहीं की थी।
हल्दी और संगीत सेरेमनी के बजाय राजकुमार राव और पत्रलेखा ने थीम पार्टी की थीं। इसमें पुल पार्टी जैसे इवेंट शामिल थे।
राजकुमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। इससे पहले वह कई सालों तक एक-दूसरे को डेट कर चुके थे।
राजकुमार राव ‘भूल चूक माफ’ के अलावा इस साल एक फिल्म ‘मालिक’ में भी नजर आएंगे।
अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ बनीं 100 करोड़ क्लब का हिस्सा