अनन्या पांडे के पिता बन पर्दे पर फिर छाएंगे करण जौहर? फिल्म निर्माता करण जौहर फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं हाल ही में मीडिया रिपोर्ट आईं कि निर्माता एक दफा फिर पर्दे पर बतौर अभिनेता जलवा बिखेरेंगे खबरें थीं कि एक फिल्म में करण जौहर, अनन्या पांडे के पिता का किरदार निभाएंगे अब इन अफवाहों पर खुद करण जौहर ने चुप्पी तोड़ते हुए सच बताया है करण ने कहा, 'मैं वास्तव में अभिनय करना चाहता हूं, मुझे लगता है कि मेरे अंदर एक निराश अभिनेता है जो बाहर आना चाहता है' करण ने आगे जोड़ा, 'मैं अभिनय के लिए तैयार हूं लेकिन मुझे ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं मिल रहा है' सीटिए