क्या इन फिल्मों के किले में सेंध लगा पाएगी टाइगर 3? सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' आखिर रिलीज से सिर्फ एक दिन दूर है YRF की स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म से काफी उम्मीदें बंधी हैं, इसकी कमाई को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं इस साल 'पठान', 'जवान' और 'गदर 2' जैसी फिल्मों ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं, क्या 'टाइगर 3' इन्हें तोड़ पाएगी? 'पठान' ने ओपनिंग डे पर 57 करोड़ का कारोबार किया था, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 540.51 करोड़ रुपये कमाए 'जवान' ने 75 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 637.62 करोड़ रुपये रहा 'गदर 2' ने 40 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कारोबार 524.75 करोड़ रुपये रहा ---