जब यामी ने फिल्मों से दूर जाकर खेती करने का सोचा, जानिए क्या था कारण?

अमर उजाला

Sat, 14 June 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@yamigautam

यामी गौतम ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की। फिल्मों में भी अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाए।  

Image Credit : इंस्टाग्राम@yamigautam

हाल ही में अपने करियर को लेकर यामी गौतम ने बात की। अपने स्ट्रगल के बारे में बताया है।  

Image Credit : इंस्टाग्राम-@yamigautam

गैलाटा प्लस से की गई बातचीत में यामी कहती हैं, ‘मैंने फैसला किया था कि किसी भी रोल के लिए तब तक हां नहीं कहूंगी, जब तक मेरा दिल उसके लिए राजी नहीं होता है।’  

Image Credit : सोशल मीडिया

यामी आगे कहती हैं, ‘ अगर सही रोल नहीं मिलते तो मुझे इंडस्ट्री से अपना बैग पैक करने और खेती का काम शुरू करने में भी कोई समस्या नहीं थी। मैंने इस बारे में सोच भी लिया था। तभी फिल्म ‘बाला’ मुझे मिली। आगे चलकर फिल्म ‘उरी’ रिलीज हुई।'

Image Credit : इंस्टाग्राम

‘बाला’ और ‘उरी’ दाेनों ही फिल्मों ने यामी को बॉलीवुड में अलग पहचान दी। आगे चलकर उन्हें अपनी पसंद के रोल मिलने लगे।  

Image Credit : इंस्टाग्राम

यामी गौतम की हाल ही में एक फिल्म ‘धूम धाम’ ओटीटी पर भी रिलीज हुई। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

करियर से हटकर यामी अपनी फैमिली लाइफ पर भी फोकस करती हैं। अपने बेटे की परवरिश पर भी ध्यान दे रही हैं। एक्ट्रेस के पति बॉलीवुड डायरेक्टर आदित्य धर हैं। 


 

Image Credit : इंस्टाग्राम

कपिल शर्मा के शाे पर सलमान खान ने डिवोर्स पर क्यों कहा- ‘वो आधे पैसे भी लेकर चली जाती है’

इंस्टाग्राम-@beingsalmankhan
Read Now