'बाबूजी जरा धीरे चलो' से रातोंरात हिट हो गई थीं याना आज याना गुप्ता अपना जन्मदिन मना रही हैं, याना मूल रूप से चेकोस्लोवाकिया की रहने वाली हैं 23 अप्रैल 1979 को जन्मी याना जब छोटी थीं तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया और वह मां के साथ जापान चली गईं जापान में याना ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और फिर भारत का रुख किया भारत आने के बाद याना कुछ दिनों तक ओशो के आश्रम में रहीं, यहां उनकी मुलाकात सत्यकाम गुप्ता से हुई बाद में दोनों ने शादी कर ली याना को साल 2002 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म दम में आइटम सॉन्ग करने का मौका मिला 'बाबूजी जरा धीरे चलो' ने याना को रातोंरात फेमस कर दिया, उनके पास फिल्मों की लाइन लगने लगी Yana Gupta Birthday