अमर उजाला
Sat, 16 December 2023
साल 2023 जल्द ही अलविदा कहने वाला है, ऐसे में चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जो इस साल विवादों में रहीं
आदिपुरुष इस साल काफी विवादों में रही, रिलीज से पहले इसके पोस्टर को लेकर विवाद हुआ तो रिलीज के बाद फिल्म के डायलॉग पर खूब बवाल मचा
पठान से इस साल विवाद की शुरुआत हुई थी, फिल्म में दीपिका के बेशरम रंग गाने में भगवा बिकिनी पहनने पर काफी बवाल मचा था
'द केरल स्टोरी' भी काफी विवादों में रही, इस फिल्म को लेकर दो गुट आमने-सामने आए, फिल्म को लेकर कहा गया कि इसमें दिखाई गई कहानी गलत है
'ओएमजी 2' रिलीज से पहले काफी विवादों में रही, अक्षय के भगवान शिव बनने पर लोगों ने आपत्ति जताई थी, वहीं रिलीज के बाद लोगों का यह फिल्म काफी पसंद आई
एनिमल पर अब तक विवाद जारी है, इस फिल्म के जरिए कई मुद्दे उठे हैं, जिसमें नारीवाद का मुद्दा शामिल है और फिल्म के डायलॉग पर भी विवाद हो रहा है
BB17 में सलमान खान की फटकार सुन रो पड़े मुनव्वर!