2024 में इन फिल्मों ने पहले दिन की छप्परफाड़ कमाई साल 2025 में तीन दिन बाकी हैं। 2024 में कई बड़े सितारों की बहुप्रतीक्षित फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की। पुष्पा 2 द रूल 5 दिसंबर में रिलीज हुई और पहले दिन ही फिल्म ने 164.25 करोड़ की कमाई की। तीन हफ्तों में भारत में फिल्म ने 1100 करोड़ का आंकड़ा पार किया और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1700 करोड़ से भी ऊपर चला गया है। कल्कि 2898 एडी फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स थे। पहले दिन इस फिल्म ने भारत में 95.3 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी। देवरा पार्ट 1 ने भी धमाकेदार ओपनिंग दी। फिल्म ने भारत में पहले दिन 82.5 करोड़ रुपये कमाए थे। स्त्री 2 फिल्म ने 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म ने पहले दिन भारत में 60.3 करोड़ रुपये (पेड प्रीव्यू) की कमाई की। विजय की फिल्म द गोट ने पहले दिन 44 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी एंटर