अमर उजाला
Tue, 24 December 2024
स्त्री 2
इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ की कॉमेडी दर्शकों को खूब पसंद आई। कॉमेडी के साथ इसमें महिलाओं को लेकर समाज की रूढ़ीवादी सोच को भी दिखाया गया। विलेन सिरकटा उन्हीं महिलाओं को अपना शिकार बनता था, जो आधुनिक और खुले विचारों की थीं।
भूल भुलैया 3
फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में भी कॉमेडी के जरिए ऐसे विषय को कहा गया, जिस पर बात करने से आज भी हमारी सोसायटी बचती है। इसमें एलजीबीटीक्यू सब्जेक्ट को सामने रखा गया। कार्तिक ने क्लाइमैक्स सीन में दर्शकों को पूरी तरह से हैरान किया।
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
राजकुमार राव, तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में भी समाज के दोहरे मापदंड को दिखाया। कैसे लोग दूसरों के अंतरंग पलों को देखने की चाहत रखते हैं और इसके लिए कुछ लोग अवैध काम तक करते हैं, चोरी-छिपे कपल्स के वीडियो बनाते हैं।
मुंजया
‘मुंजया’ फिल्म हाॅरर-कॉमेडी थी, लेकिन इसमें भी कहीं ना कहीं यही मैसेज दिया गया कि पुरुषाें को भी पितृसत्ता और पुरानी रूढ़ियों के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।
कभी मैगी बनातीं तो कभी शॉपिंग करती नजर आईं शनाया कपूर