एनिमल के मुरीद हुए हनी सिंह, ट्रोल्स पर निकाली भड़ास साल 2023 में रिलीज हुई रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' चर्चाओं का विषय रही इस ए सर्टिफिकेट वाली फिल्म पर किसी ने दिल खोलकर प्यार लुटाया तो किसी ने आलोचना की वहीं, अब इसकी तारीफ करने वालों में रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह का नाम भी जुड़ गया है हनी सिंह ने एनिमल की तारीफ में लिखा, 'अब इस अद्भुत फिल्म को देखने का मौका मिला' हनी ने जोड़ा, 'मुझे कहना होगा कि संदीप रेड्डी वांगा भारतीय टारनटिनो हैं, भारतीय सिनेमा में क्रांति के लिए बड़ा योगदान' रैपर ने आखिरी में लिखा, 'बकवास करने वालों को इग्नोर करें, क्या स्क्रीनप्ले और प्रदर्शन है' सीटिए