हनी सिंह की जान को जोखिम? गोल्डी बराड़ ने दी धमकी बॉलीवुड सिंगर और रैपर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है हनी सिंह को यह धमकी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दी है हनी सिंह के स्टाफ ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दी है, रैपन ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की है हनी सिंह के मुताबिक, 'मैं अमेरिका में था जब मेरे मैनेजर को धमकी भरे फोन आए जिसमें मुझे जान से मारने की धमकी दी गई थी' मैंने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है और उन्होंने कहा कि वे इसकी जांच करेंगे बता दें कि इससे पहले गोल्डी बरार पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवा चुका है, फिलहाल वह कनाडा में है -------