शिखर के साथ 'धवन करेंगे' भुवन बाम, प्रोमो ने बढ़ाया उत्साह भारतीय क्रिकेट के गब्बर यानी शिखर धवन अपने शो 'धवन करेंगे' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं इस शो में अपने असाधारण होस्टिंग कौशल के कारण धवन शहर में चर्चा का विषय बन गए हैं शिखर धवन के शो के लिए नवीनतम अतिथि का नाम सामने आ गया है और यह कोई और नहीं लोकप्रिय यूट्यूबर भुवन बाम हैं जियो सिनेमा ने प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'सारे शहर में ढिंढोरा पीट दो, आ रहे हैं भुवन बाम करने बहुत सारी बातें और थोड़ी सी मस्ती' प्रोमो में शिखर धवन और भुवन बाम की जुगलबंदी और मस्ती देखते ही बन रही है वहीं, कैप्शन से साफ हो गया है कि शो का प्रीमियर 10 जून को जियो सिनेमा पर होगा सीटिए