अरमान मलिक ने नहीं कीं दो शादियां? यूट्यूबर अरमान मलिक को लेकर खबर आ रही है कि वह बिग बॉस 17 का हिस्सा बनने जा रहे हैं मीडिया रिपोर्ट्स में दावा तो यह भी किया जा रहा है कि उनके 'दुश्मन' विवेक चौधरी की एंट्री भी शो में होने वाली है हालांकि, शो के मेकर्स की तरफ से दोनों की एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है विवेक और अरमान एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते और अपने-अपने वीडियो में एक-दूसरे पर आरोप मढ़ते नजर आते हैं हाल ही में विवेक चौधरी ने दावा किया है कि अरमान मलिक की दो शादियों वाली बात बिल्कुल झूठ है विवेक का कहना है कि अरमान ने सिर्फ मशहूर होने के लिए यह झूठ फैलाया है, हालांकि, वीडियो में विवेक ने अरमान का नाम नहीं लिया है ----