'युध्रा' के निर्माताओं का बड़ा एलान, इस दिन आएगा दूसरा ट्रेलर 'युध्रा' के हालिया रिलीज ट्रेलर ने प्रशंसकों के उत्साह को बढ़ाया हुआ है एक्शन से भरपूर ट्रेलर, आकर्षक पोस्टर और कुछ गानों के बाद निर्माता, प्रशंसकों को एक और तोहफा देने वाले हैं 'युध्रा' का एक और ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है निर्माताओं ने पोस्ट कर बताया कि 'युध्रा' का दूसरा ट्रेलर कल यानी 11 सितंबर को जारी होगा यह आगामी ट्रेलर सिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल के बीच एक रोमांचक टकराव का वादा करता है वहीं, फिल्म की बात करें तो यह 20 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है सीटिए