विक्की-सारा से 'जरा हटके जरा बचके' नहीं निकले फैंस लक्ष्मण उतेकर की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन बेहतरीन रहा विक्की और सारा अभिनीत इस फिल्म की कमाई में दूसरी दिन भारी उछाल देखा गया है औसत ओपनिंग के साथ 'जरा हटके जरा बचके' की कमाई में बढ़ोतरी चौंकाने वाली है पहले दिन फिल्म ने जहां 5.49 करोड़ रुपये का कारोबार किया था वहीं दूसरे दिन इसने टिकट खिड़की पर 7.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की इसके बाद इसका कुल कारोबार 12.99 करोड़ रुपये का हो गया है ऐसे में यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि सारा और विक्की की जोड़ी का जादू चल गया है ...