जब वकील बन सितारों ने दिखाया दम मनोज बाजपेयी ने अपनी आज रिलीज हुई फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' में वकील का रोल दमदार अंदाज में अदा किया है मनोज से पहले कई अन्य सितारे भी वकील की भूमिका में दर्शकों का दिल जीत चुके हैं, आइए जानते हैं... फिल्म 'पिंक' में अमिताभ बच्चन बुजुर्ग वकील दीपक सहगल की भूमिका में काफी पावरफुल अंदाज में नजर आए सनी देओल ने फिल्म 'दामिनी' में दमदार वकील का रोल प्ले किया था, उनके 'तारीख पर तारीख' और 'ढाई किलो का हाथ' वाले डायलॉग्स भी खूब हिट हुए फिल्म 'वीर जारा' में पाकिस्तान की युवा वकील साइमा सिद्दिकी के रोल में रानी मुखर्जी लाजवाब लगीं फिल्म 'जॉली एलएलबी' में दिल्ली के एक जाने माने वकील तजिंदर पाल के रोल में बोमन ईरानी भी काफी कमाल के लगे --------------