रियल लव स्टोरी पर बनी हैं ये फिल्में बॉलीवुड की कुछ सुपरहिट फिल्में रियल लाइफ लव स्टोरीज पर बनी हैं आइए आज आपको उन्हीं में से कुछ फिल्मों के बारे में बताते हैं अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'टू स्टेट्स' चेतन भगत की प्रेम कहानी पर आधारित है 'मांझीः द माउंटेन मैन' में दशरथ मांझी की प्रेम कहानी को नवाजुद्दीन सिद्दिकी और राधिका आप्टे ने बड़े पर्दे पर जीया है वहीं अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' भी असल जिंदगी की प्रेम कहानी पर आधारित है साल 2023 में आई फिल्म '12वीं फेल' आईपीएस मनोज शर्मा और उनकी पत्नी श्रद्धा शर्मा की जिंदगी पर आधारित है ss