कंगना रनौत को झटका, 'इमरजेंसी' की रिलीज पर कोर्ट ने कह दी ये बात

अमर उजाला

Wed, 4 September 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम
कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज संकट में है, इसे सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिला है
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

फिल्म की सह-निर्माता कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने रिलीज पर लगी रोक को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया,  कंपनी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की, जिस पर आज बुधवार को सुनवाई हुई है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम
निर्माता कंपनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि फिल्म की रिलीज में एक हफ्ते की देरी से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

जस्टिस बी पी कोलाबावाला और फिरदौस पी पूनीवाला की बेंच ने कहा, 'हम याचिका का निपटारा नहीं करेंगे'
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

कोर्ट ने कहा, 'उन्हें (सीबीएफसी) एमपी हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार (तीन दिनों में) आपत्तियों की जांच करने दें, अगर फिल्म की रिलीज में एक हफ्ते की देरी होती है, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है'
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
मालूम हो कि 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट 6 सितंबर तय की गई, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट के चलते इस पर संकट मंडराया है
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

एक-दूसरे से नहीं मिल पा रहे जैस्मीन और अली गोनी, अभिनेत्री ने बताई वजह

इंस्टाग्राम @jasminbhasin2806
Read Now